Breaking News

Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ, प्रीति भट्टाचार्य के साथ मिलकर मचाएंगे धमाल, शो में आएंगे धर्मेंद्र


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) टॉप-12 में धमाकेदार एंट्री के बाद कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचाएंगे। दोनों बच्चे 14 सितंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में जब हम जवां होंगे और कल की हंसी मुलाकात के लिए गाने पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड में देओल परिवार की तीन पीढ़ी नजर आएगी। शो में धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए आएंगे। इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह शो का 23वां एपिसोड होगा। करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए शो में धर्मेंद्र और सनी देओलबॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जब वह सिंगिंग रिऐलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचेंगे, तो एक भावुक कर देने वाला किस्सा उनका इंतजार कर रहा होगा। धर्मेंद्र इस शो में अपने बेटे सनी देओल और पोते करण देओल के साथ पहुंचे थे। करण फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और धर्मेंद्र व सनी उसी के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे। यह एपिसोड इस हफ्ते दिखाया जाएगा, लेकिन इससे पहले इसका एक प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें धर्मेंद्र को उनके गांव, उनके बचपन और दोस्तों का एक प्यारा सा विडियो दिखाया जाता है, जिसे देखकर धर्मेंद्र अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाते और फफक कर रोने लगते हैं। बता दें कि धर्मेंद्र के गांव का नाम साहनेवल है, जोकि लुधियाना से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और अब एक कस्बे का रूप ले चुका है। इस विडियो में धर्मेंद्र के बचपन की एक फोटो भी दिखाई गई, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं। उस पुल का जिक्र भी विडियो में किया गया, जिसपर बैठकर धर्मेंद्र मुंबई आकर हीरो बनने का सपना देखते थे। इन्हीं पलों की यादों ने धर्मेंद्र और बाकी सभी को भावुक कर दिया। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजबता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NmdRlB

कोई टिप्पणी नहीं