Breaking News

Superstar singer: अनु कपूर के सामने असम के हर्षित नाथ का धमाका, हिमेश रेशमिया ने गले से लगाया


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) इस हफ्ते प्रसारित 26वें एपिसोड में धमाका ही कर दिया। शनिवार को प्रसारित एपिसोड में हर्षित ने टॉप-8 में भी धमाकेदार एंट्री कर ली है। रविवार को प्रसारित एपिसोड में हर्षित ने मेरे मेहबूब कयामत होगी गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के दौरान गेस्ट अनु कपूर सहित सभी जज वाह वाह करते और झूमते नजर आए। हर्षित के परफॉर्मेंस पर शो में आए गेस्ट अनु कपूर ने खूब तारीफ की। परफॉर्मेंस के बाद हिमेश रेशमिया हर्षित के बाद स्टेज पर पहुंच गए। अपने कमेंट में हिमेश रेशमिया ने कहा, आउटस्टैंडिग यार... ये तुने कमाल गाया है। इतना दिल से इतना कॉन्फिडेंट पूरे वर्ल्ड में तू छा गया बेटा। इसके बाद अनु कपूर ने इस गाने के बैकग्राउंड के बारे में बताया। अनु कपूर ने अपने कमेंट में कहा किशोर कुमार का गाया तुमने बहुत ईमानदारी से गाया बेटा विश यू ऑल द बेस्ट। अनु कपूर का देसी डांस देखकर झूमे हिमेश रेशमियासोनी टीवी के सुपरहिट शो सुपरस्टार स‍िंगर में इस वीकेंड गोल्डन एरा की शाम सजी। इस मौके पर शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए दिग्गज कलाकार अनु कपूर। उनके पहुंचने से पूरे शो में जैसे एक नया जोश आ गया। शो में अनु कपूर देसी डांस करते नजर आ रहे थे।दरअसल, अनु कपूर ने बतौर गेस्ट जब शो में एंट्री की तो उनसे शो के एंकर जय भानुशाली ने कहा कि अनु जी आप बहुत ही शानदार डांस करते हैं, इस बारे में हमने सुना है लेकिन देखा नहीं। इसके बाद अनु कपूर ने अपने अंदाज में गाते हुए खास परफॉर्मेंस दी। शो में अनु कपूर ने गजब का माहौल बना दिया। ये देखकर हिमेश रेशमिया खुद को रोक नहीं सके, वो अपनी कुर्सी से उठकर अनु कपूर को चीयर करते हुए उनके अंदाज में डांस करते नजर आए। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताइस शो पर हर्षित नाथ, उन प्रतियोगियों में से एक हैं जो एक के बाद एक सुपरहिट परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बता दें कि जब वह ऑडिशन के लिए आए थे, तो जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।देखें वीडियो-

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lkHgjl

कोई टिप्पणी नहीं