Breaking News

Superstar singer: उदित नारायण के सामने धमाल मचाएंगे असम के हर्षित नाथ, टॉप-8 में मिल चुकी है एंट्री


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) इस हफ्ते प्रसारित होने वाले 27वें एपिसोड में धमाल मचाते नजर आएंगे। इस हफ्ते प्रसारित एपिसोड में गेस्ट के तौर पर उदित नारायण आएंगे। हर्षित ने टॉप-8 में भी धमाकेदार एंट्री कर ली है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें उदित नारायण बच्चों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह भी हर्षित शानदार परफॉर्मेंस दिया था। जिसके लिए उन्हें अच्छे कमेंट्स के साथ-साथ टॉप-8 में एंट्री मिली थी। बता दें कि इस शो पर हर्षित नाथ, उन प्रतियोगियों में से एक हैं जो एक के बाद एक सुपरहिट परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बता दें कि जब वह ऑडिशन के लिए आए थे, तो जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mVCLfy

कोई टिप्पणी नहीं