SBI ग्राहकों को बड़ा झटका, लोन से जुड़ी ये स्कीम वापस ले ली गई

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने होम लोन से जुड़ी स्कीम में बदलाव किया है। इस स्कीम में बदलाव का असर आपके होम लोन के ईएमआई पर होगा। SBI ने रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट को वापस ले लिया है। बैंक ने जुलाई में इस स्कीम को लॉन्च किया था, जिसमें लोन की ब्याज दर को आरबीआई के रेपो रेट से लिंक किया गया, लेकिन अब एसबीआई ने इसे वापस ले लिया है।(RLLR) होम लोन (Home Loan) स्कीम को वापस ले लिया है। हैरानी की बात तो ये है कि SBI ने ऐसे समय में रेपो रेट लिंक्ड होम लोन स्कीम वापस ली है, जब RBI ने देश के सभी बैंकों को अपने लोन के फ्लोटिंग रेट होम लोन, ऑटो लोन को एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ने का निर्देश दिया है। आरबीआई के आदेश के मुताबिक 1 अक्टूबर से सभी बैंकों को अपने फ्लोटिंग रेट इसेस जोड़ने होंगे।फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई ने एक हफ्ते पहले रेपो रेट लिंक्ड लोन स्कीम को अपनी वेबसाइट से हटा ली थी। अब से एसबीआई सिर्फ मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट पर लोन दे रही है। आपको बता दें कि SBI ने सबसे पहले रेपो रेट बेस्ड होम लोन देने की पेशकश की थी। जिसके बाद दूसरे बैंकों ने भी रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट पर आधारित होम लोन स्कीम लॉन्च किया। अगर केंद्रीय बैंक रेपो रेट घटाती है तो होम लोन ग्राहकों को भी कम ब्याज चुकाना होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QfogkX
कोई टिप्पणी नहीं