Breaking News

LIC का पाॅलिसीधारकों को तोहफा, पुरानी Policy को फिर से कर सकेंगे शुरू


लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए एक ऑफर लाई है। LIC एक बार फिर से पुरानी पॉलिसी (Old Policy) को शुरू करने का मौका दे रही है। अगर आपने किसी कारण से लंबे समय से पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरा है और प्रीमियम न भरने के कारण आपकी पॉलिसी लैप्स हो गई है तो आप उसे फिर से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए एलआईसी ने स्पेशल रिवाइवल कैंपेन (Special Revival Campaign) शुरू किया है।LIC ने ट्वीट कर बताया कि स्पेशल रिवाइवल कैंपेन 16 सितंबर से शुरू हो चुका है और यह 15 नवंबर 2019 तक चलेगा। इस दौरान एलआईसी पॉलिसीधारक अपने बंद हो चुकी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकेंगे। इस योजना में उन लोगों को फायदा मिलेगा, जिन्होंने अपनी पॉलिसी को सरेंडर नहीं किया होगा।LIC ने ट्वीट करके इस बात को समझाने की कोशिश की है कि पॉलिसी को रिवाइवल करने से ग्राहकों को डेथ बेनिफिट्स भी मिलेगा। यानी पॉलिसी धारक की अचानक मौत होने पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा। दरअसल, प्रीमियम नहीं भरने की सूरत में पॉलिसी बंद हो जाती है, जिसके बाद धारक को पॉलिसी पर मिलने वाले बेनिफिट्स नहीं मिलते। स्पेशल रिवाइवल में किसी पॉलिसी को सिर्फ एक बार ही फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि उस पॉलिसी को लैप्स हुए 3 साल से ज्यादा का समय न हुआ हो।LIC की ट्वीट के मुताबिक, इस रिवाइवल कैंप में ग्राहक अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, NEFT डिटेल और ई-मेल रजिस्टर करवा सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IklcxB

कोई टिप्पणी नहीं