अमिताभ ने KBC में पूछे पूर्वोत्तर से जुड़े आसान सवाल, लेनी पड़ी तीन लाइफलाइन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के एपीसोड में हॉट सीट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित कुमार बैठे। रोहित ने केबीसी में 640,000 रुपए जीते। रोहित कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के काठा गांव के रहने वाले हैं। वे फिलहाल भारतीय एयरफोर्स (Indian Air Force) में नौकरी करते हैं फिलहाल वे IIT खड़गपुर में नियुक्त हैं। जहां वे बीटेक के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को NCC की ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने कहा कि वे वहां बच्चों को देशप्रेम का पाठ पढ़ाते हैं। रोहित शो पर अपनी पत्नी कोमल के साथ आए हुए थे। उनकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। कोमल वर्तमान में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में हैं और यहां के ITO एरिया में पोस्टड हैं। उनका एक दो साल का बेटा विराट भी है। इनका परिवार तीन पीढ़ियों से सेना में रहकर देश के सेवा कर रहा है। इनके पिता, दादा भी सेना में थे। रोहित ने शो पर अपने गांव के बारे में बताया कि वहां पर ज्यादातर युवा सेना में जाने को लेकर उत्साहित रहते हैं। उन्होंने देशप्रेम को लेकर अपनी मां का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां कहती है कि जिसे जहां मरना होता है, मर ही जाता है आखिर उनका बेटा देश के लिए जान देगा तो तिरंगे में लिपटा हुआ तो आएगा, जिसे देखकर सारे गांव और सारे इलाके को गर्व होगा।केबीसी में पूछे गए एक सवाल पर रोहित अटक गए। 320,000 के प्रश्न में उनके सामने सवाल था 1952 से 1988 तक किस रेडियो स्टेशन पर हिन्दी फिल्मी संगीत का काउन्टडाउन शो बिनाका गीतमाला प्रसारित होता था। इस सवाल के लिए रोहित शर्मा के सामने चार विकल्प दिए गए। A:विविध भारती, B: वॉयस ऑफ अमेरिका, C: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस और D: रेडियो सीलोन। इस सवाल के लिए पहले रोहित ने 50:50 लाइफलाइन ली। जिसके बाद A और B विकल्प गायब हो गए। इसके बाद भी इन्हें उत्तर समझ नहीं आया तो इन्होंने एक और लाइफ लाइन ली Flip the Question. इसके बाद इन्हें दूसरा प्रश्न दिया गया। जिसका जवाब देकर ये आगे बढ़े। इसी के साथ ही रोहित शो में 320,000 रुपए जीत गए। इसके बाद इनके सामने 640,000 रुपए के लिए सवाल दिए गए। सवाल था सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित डिफो ब्रिज किस राज्य में स्थित है? इस सवाल के लिए रोहित को चार विकल्प दिए गए। A:उत्तराखंड, B:हिमाचल प्रदेश, C: अरुणाचल प्रदेश, और D: सिक्किम। इस सवाल पर भी रोहित अटक गए। इसके जवाब के लिए इन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन लिया। शो में आई एक्सपर्ट साहित्यकार मेघना पंत ने इस प्रश्न का जवाब दिया। इसका सही जवाब C: अरुणाचल प्रदेश था। बता दें कि इसी साल जनवरी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश में डिफो ब्रिज का उद्घाटन किया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में चिपु नदी पर 426 मीटर लंबे डिफू ब्रिज का उद्घाटन किया था। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भारत-चीन सीमा पर पुल का निर्माण किया है।गौर हो कि पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था। पुल बनाने की कुल लागत 4,847.83 लाख रुपये थी और इसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया गया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ls9K51
कोई टिप्पणी नहीं