Breaking News

मणिपुर ने जीता सीनियर महिला फुटबॉल खिताब


मणिपुर ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में रेलवे को मंगलवार को 1-0 से हराकर 25वीं हीरो सीनियर महिला एनएफसी 2019-20 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद मणिपुर के लिए मैच का एकमात्र मैच विजयी गोल कप्तान बाला देवी ने 67वें मिनट में किया। मणिपुर ने इस तरह 20वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। मणिपुर को चैंपियन बनाने में कप्तान बाला देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने फाइनल का एकमात्र गोल करने सहित छह मैचों में कुल 21 गोल किये।मणिपुर की गोलकीपर पंथोई चानू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। मणिपुर ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mXlOkW

कोई टिप्पणी नहीं