Breaking News

जानिए कौन होंगे त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश


उच्चतम न्यायालय काॅलेजियम ने अपने पूर्व के निर्णय में संशोधन करते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायामूर्ति अकील कुरैशी को पदोन्नत किए जाने की अनुशंसा की है। इससे पहले काॅलेजियम ने उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी। शीर्ष अदालत की अधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार देर शाम अपलोड किए गए काॅलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि त्रिपुरा उच्च न्यायालय के लिए न्यायमुर्ति कुरैशी के नाम की अनुशंसा में संशोधन करने का फैसला पांच सितंबर को हुई कालेजियम की बैठक में लिया गया। इससे पहले शीर्ष अदालत ने न्यायमूर्ति कुरैशी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की थी लेकिन केंद्र सरकार ने उस पर कुछ आपत्तियां जताई थी। बाद में गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ(जीएचसीएए) ने एक याचिका दाखिल कर दावा किया था कि न्ययामूर्ति कुरैशी का नाम केंद्र द्वारा अधिसूचित नहीं किया गया जबकि कालेजियम ने 10 मई को ही उनके नाम की अनुशंसा की थी। शीर्ष अदालत ने 16 सितंबर को सुनवाई के दौरान कहा कि कालेजियम ने न्यायामुर्ति कुरैशी की पदोन्नति पर फैसला ले लिया है और इसे जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30hqkNi

कोई टिप्पणी नहीं