Breaking News

विजय हजारे: शतकीय पारी से जीत गया असम, मेघालय को देखना पड़ा हार का मुंह


देहरादून में विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मैच खेले जा रहे हैं। स्वरूपम पुरकायस्थ की 163 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर असम ने मिजोरम को 113 रनों से करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी में असम के रोशन आलम ने चार विकेट झटके। इसके अलावा पुदुचेरी ने मेघालय को चार विकेट से हराया।तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में मिजोरम और असम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए असम को आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी असम को राहुल 09 व रियान पराग 01 के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद स्वरूपम पुरकायस्थ व गोकुल शर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। गोकुल शर्मा 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद स्वरूपम पुरकायस्थ की नाबाद 163 व सिवसंकर राय की नाबाद 79 रनों की पारी से टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 324 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम टीम की रफ्तार शुरुआती झटकों के चलते थम गई। मिजोरम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 211 रन ही बना सकी। टीम के लिए अबरार काजी ने नाबाद 78 व परवेज ने 38 रन बनाए। असम ने 113 रनों से मुकाबले को जीत लिया। असम के लिए रोशन आलम ने चार, अबु अहमद व रियान प्रयाग ने एक-एक विकेट चटकाए।अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी में पुदुचेरी व मेघालय के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें पुदुचेरी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी मेघालय की टीम 26.1 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए डीबी रवि तेजा ने 21, संजय ने 20 व पुनीत बिष्ट ने 15 रन बनाए। पुदुचेरी के सागर त्रिवेदी ने चार व सागर उपदेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पुदुचेरी की टीम ने 23.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 108 रन बनाते हुए मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। टीम के लिए एस सुरेश कुमार ने 37 व विनय कुमार ने 20 रन बनाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nFEG8t

कोई टिप्पणी नहीं