ये शख्स बने मेघालय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, जानिए किसको चुना गया सचिव

मेघालय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में डैनी मराक को चुना गया है वहीं, गिडियोन खारकोंगोर को सचिव बनाया गया है। डैनी मराक सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं जिनको बृहस्पतिवार को शिलांग में हुई आम वार्षिक बैठक में मेघालय क्रिकेट संघ (एमसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जबकि कॉलेज व्याख्याता गिडियोन खारकोंगोर को संघ का सचिव चुना गया।बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार कोनराड के संगमा और नबा भट्टाचार्यजी 2 कार्यकाल के बीच बाहर रहने के लिए तय अनिवार्य अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) में चले गए जो क्रमश: अध्यक्ष और सचिव पद पर बने हुए थे।आपको बता दें कि पूर्वोत्तर का प्रमुख राज्य मेघालय 2018 में ही पूर्ण मतदान सदस्य बना था। ध्रुबज्योति ठाकुरिया कोषाध्यक्ष बने क्योंकि चुनाव केवल दो पदों के लिए कराए गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2me9Ymq
कोई टिप्पणी नहीं