ये हैं दुनिया के मशहूर म्यूजियम, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया में ऐसे कई लोग है जिनकों फिल्में देखने का काफी शौक है। उनमे से कई ऐसे भी है जो पहले दिन ही किसी फिल्म का पहला शो देखने पहुंच जाते हैं। कुछ लोगों पर तो फिल्मों का ऐसा नशा चढ़ता है कि वो फिल्मी हो जाते हैं। ऐसे लोगों को फिल्मों से जुड़ी चीजें काफी ज्यादा पसंद आती हैं। आज हम आपको दुनिया के मशहूर म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं तो आपको इन मशहूर फिल्म म्यूजियम्स के बारे में पता होना चाहिए। चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम इस लिस्ट में सबसे पहला है बीजिंग का दुनिया का सबसे बड़ा चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम। ये म्यूजियम करीब 65 एकड़ जमीन पर फैला हुआ हैं। इस म्यूजियम का निर्माण साल 2005 में किया गया था। इसमे 1500 फिल्म के प्रिंट, फोटोग्राफ्स और कई एग्जीबिशन हॉल्स भी हैं। इस म्यूज़ियमस को देखने के लिए लोग हर साल आते हैं। यहां पर आपको ऐसी ऐसी जीज मिलेगी जो आपने कभी सोची भी नहीं होगी। यहां आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।हॉलीवुड म्यूजियमदूसरे नंबर पर आता है हॉलीवुड म्यूजियम इसे वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी भी कहा जाता है। इसे हॉलीवुड के लिए समर्पित माना जाता है, ये म्यूज़ियम हॉलीवुड सिटी में मौजूद है। यहां पर आपको हॉलीवुड की फिल्मों से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेगी। जैसे कैमरा, कॉस्ट्यूम और प्रिंट आदी मौजूद हैं। अनुमान लगाया जाता है कि यहां हर साल लगभग 50 लाख से ज़्यादा लोग आते है। लंदन फिल्म म्यूजियमलंदन के इस मशहूर म्यूज़ियम का निर्माण साल 2008 में फरवरी को किया गया था। ये दुनिया का तीसरा म्यूजियम है जो अपनी अगल तरह की खासियत के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण जोनाथन रेत के द्वारा किया गया था। इसे मूवीयम ऑफ लंदन भी कहा जाता है। इस म्यूजियम में आपको कई मशहूर फिल्मों के सेट्स, कॉस्ट्यूमस जैसी कई चीज़ें देखने को मिलेंगी। म्यूजियम ऑफ सिनेमापेरिस में बना ये म्यूज़ियम सबसे पुराने म्यूजियम की लिस्ट में आता है। इसका निर्माण साल 1936 में किया गया था। ये अपनी प्राचीन कलाओं के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको सिनेमा की हर बेहतरीन फिल्म की कॉपी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, यहां आपको फ्रेंच सिनेमा का इतिहास भी देखने को मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zxf5k8
कोई टिप्पणी नहीं