Breaking News

नई तकनीक से घर बनाकर बड़ा तोहफा देगी मोदी सरकार, इन शहरों को होगा फायदा


केंद्र की मोदी सरकार ने देश के छह शहरों को एक प्रायोगिक योजना के लिए चुना है। इसके तहत नई तकनीक के इस्तेमाल से लागत कम करके टिकाऊ और आपदारोधी मकान बनाए जाने हैं। लाइट हाउस योजना के तहत केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय को लखनऊ समेत छह शहरों से 43 प्रस्ताव मिले हैं।मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि नई तकनीक पर संबंधित शहरों में करीब छह हजार मकान बनेंगे। अब सभी प्रस्तावों का मूल्यांकन एक कमेटी करेगी। सबसे बेहतर प्रोजेक्ट का चयन कर संबंधित शहर में इस पर काम होगा।इससे पहले मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गुजरात के राजकोट, झारखंड के रांची, मध्य प्रदेश के इंदौर, तमिलनाडु के चेन्नई और त्रिपुरा के अगरतला की पहचान लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए की थी। इसके लिए शहरों से जीएचटीसी-इंडिया के तहत प्रस्ताव मंगाए गए थे। मंत्रालय को फिलहाल 19 एजेंसियों से 43 प्रस्ताव मिले हैं।मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन समिति अब तकनीकी प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट पेश करेगी। इसके आधार पर आगे काम होगा। छह शहरों में मंत्रालय की तरफ से प्रमाणित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके छह हजार से ज्यादा मकानों का निर्माण करना है। यह न सिर्फ भूकंपरोधी होंगे, बल्कि यहां अक्षय ऊर्जा स्रोत का इस्तेमाल होगा। यही नहीं, मकानों की लागत भी कम रहेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HN5ElQ

कोई टिप्पणी नहीं