Breaking News

नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयार है महिला फुटबाल टीम, सभी खिलाड़ी हुए रवाना


हीरो सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम की घोषणा की गई, जिसके बाद 23 सदस्यीय टीम को अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया। प्रतियोगिता 10 से 24 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में खेली जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड की टीम के चयन के लिए पूर्व में हल्द्वानी स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में प्रदेश भर के सैकड़ों खिलाड़ियों का दो दिनों तक ट्रायल लिया गया था, जिसके बाद चुने गए खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 27 अगस्त से सात सितंबर तक हल्द्वानी स्पोट्र्स स्टेडियम में ही लगाया गया। शनिवार को उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के अवैतनिक महासचिव आरिफ अली की ओर से टीम की घोषणा की गई। टीम में 20 खिलाडिय़ों के अलावा कोच नरेंद्र सिंह भंडारी, सहायक कोच अकरम खान व टीम मैनेजर नीतिका अग्रवाल को भी शामिल किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZG5RlT

कोई टिप्पणी नहीं