फिर 72 रुपए प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल , यहां चेक करें Petrol-Diesel के दाम

तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में फिर पेट्रोल 72 रुपए लीटर से ऊंचे दाम पर मिलने लगा है। रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.03 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 65.43 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.76 रुपए, 77.71 रुपए और 74.85 रुपए प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल के दाम क्रमश: 67.84 रुपए, 68.62 रुपए और 69.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बीते सप्ताह नरमी रही, आगे कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए फौजी तनाव के कारण तेल की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। वहीं, अमेरिका व चीन के बीच व्यापारिक मसलों के समाधान की दिशा में बातचीत के आसार से कच्चे तेल की मांग बढ़ सकती है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31n03KK
कोई टिप्पणी नहीं