Breaking News

हरियाणा की जूनियर लड़कियों ने जीते 7 स्वर्ण, 33 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मणिपुर


हरियाणा ने तीसरी जूनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाते हुए सात स्वर्ण सहित 12 पदक जीत लिए। हरियाणा ने सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित 12 पदक जीतकर 63 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मणिपुर 33 अंकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मणिपुर ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित आठ पदक जीते जबकि महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते। पंजाब को दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य तथा 28 अंकों के साथ चौथा स्थान मिला।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nemhem

कोई टिप्पणी नहीं