Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज, खेले जाएंगे 45 लीग मुकाबले


विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 सितंबर से होगा। इसके तहत देहरादून में लीग राउंड के 45 मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2019 का फिक्सर जारी कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों के लिए बीसीसीआई ने चार शहरों का चयन किया है। इलीट ए ग्रुप के मैच बेंगलुरू, इलीट बी ग्रुप के मैच वड़ोदरा, इलीट सी ग्रुप के मैच जयपुर में खेले जाएंगे। वहीं, प्लेट ग्रुप के मैच देहरादून में होंगे। ज्ञात हो कि देहरादून में 10 टीमों के बीच कुल 45 मैच खेले जाएंगे।आपको बता दें कि 24 सितंबर को तीन मैदानों पर एक साथ मैच शुरू होंगे और लीग राउंड के अंतिम 3 मैच 16 अक्तूबर को खेले जाएंगे। लीग राउंड के मैचों के आयोजन शहर पर तस्वीर साफ होने के बावजूद नॉक आउट के लिए अभी तक आयोजन स्थल पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। दरअसल पूर्व में बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट मैचों की जिम्मेदारी भी उत्तराखंड को दी थी, मगर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद अब क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच पर असमंजस बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई नॉक आउट बेंगलुरू में कराना चाह रही है, जबकि सीएयू ने भी नॉकआउट का फिक्सर बनाकर भेजा है।उत्तराखंड के मैच25 सितंबर- उत्तराखंड बनाम चंडीगढ़27 सितंबर- उत्तराखंड बनाम असम1 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम पुडुचेरी3 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम अरुणाचल प्रदेश6 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम सिक्किम7 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम नागालैंड9 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मेघालय12 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मिजोरम14 अक्तूबर- उत्तराखंड बनाम मणिपुरविजय हजारे ट्रॉफी मैच--देहरादून में24 सितंबर-अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरममेघालय बनाम सिक्किमनागालैंड बनाम मणिपुर25 सितंबरउत्तराखंड बनाम चंडीगढ़असम बनाम मिजोरमपोंडिचेरी बनाम मेघालय27 सितंबरअरुणाचल प्रदेश बनाम सिक्किमअसम बनाम उत्तराखंडमिजोरम बनाम पोंडिचेरी28 सितंबरपोंडिचेरी बनाम मणिपुरअसम बनाम नागालैंडचंडीगढ़ बनाम मेघालय30 सितंबरमिजोरम बनाम नागालैंडअसम बनाम चंडीगढ़अरुणाचल प्रदेश बनाम मणिपुर1 अक्तूबरपोंडिचेरी बनाम उत्तराखंडनागालैंड बनाम सिक्किममणिपुर बनाम मेघालय3 अक्तूबरअरुणाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंडसिक्किम बनाम मणिपुरचंडीगढ़ बनाम नागालैंड4 अक्तूबरमिजोरम बनाम सिक्किमअसम बनाम पोंडिचेरीअरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय6 अक्तूबरमेघालय बनाम मिजोरमअरुणाचल प्रदेश बनाम पोंडिचेरीउत्तराखंड बनाम सिक्किम7 अक्तूबरअसम बनाम मणिपुरअरुणाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ उत्तराखंड बनाम नागालैंड9 अक्तूबरमणिपुर बनाम मिजोरमपोंडिचेरी बनाम सिक्किमउत्तराखंड बनाम मेघालय10 अक्तूबरअरुणाचल प्रदेश बनाम असमपोंडिचेरी बनाम नागालैंडचंडीगढ़ बनाम मणिपुर12 अक्तूबरमिजोरम बनाम उत्तराखंडअसम बनाम मेघालयसिक्किम बनाम चंडीगढ़14 अक्तूबरअरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंडचंडीगढ़ बनाम पोंडिचेरीउत्तराखंड बनाम मणिपुर16 अक्तूबरअसम बनाम सिक्किममिजोरम बनाम चंडीगढ़चंडीगढ़ बनाम मिजोरम

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30coxFe

कोई टिप्पणी नहीं