Breaking News

31वीं ईस्ट जोन एथलेटिक्स में एथलीटों का रहा दबदबा, ये राज्य हुए हैं शामिल


31 वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स के पहले दिन झारखंड के एथलीटों का दबदबा रहा है। भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली व झारखंड एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतियोगिता बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स काप्लेक्स राची में चल रही है। आपको बता दें कि प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड को विभिन्न स्पद्र्धाओं में 13 स्वर्ण, 08 रजत व 15 कास्य पदक प्राप्त हुए। ज्ञात हो कि इस शॉट पुट प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय समेत मेजबान झारखंड की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के आयोजन में झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एस के पांडेय, आशीष झा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, सिकंदर महतो, आशीष झा, सैलेंद्र पाठक, शशाक सिंह, आशु भाटिया, अजित कुमार, तकनीकी पदाधिकारी रियाज खान, संजय घोष, सम्स तौहीद, कोच आशु भाटिया, नरेश कुजूर, कलावती कुमारी, सैलेश शर्मा, निरज कुमार, संजय घोष, प्रभात रंजन तिवारी, योगेश यादव, अरविंद सिंह, बिनोद कुमार सिंह आदि लगे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZW74ox

कोई टिप्पणी नहीं