Breaking News

साई ने सिक्किम को 21 गोल से रौंदा


ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर चार में ईस्ट जोन सब जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी किया गया। शुक्रवार को साई एवं सिक्किम के बीच मैच खेला गया। मैच के प्रारंभिक दौर से ही साई के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर दबाव बनाया। साई के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को भेदते हुए 22 गोल दाग दिए। मैच के दौरान साई के खिलाड़ी मैदान में छाए रहे। वहीं सिक्किम के खिलाड़ी बिखरे नजर आए। वे गोल बचाने में ही लगे रहे।साई के हिजम थोइथोइबा सिंह ने सात, समीर बर्मन ने छह, एल हांगसिग ने तीन, सदानंद सनसम ने तीन, आइनम रमेश सिंह ने एक, भास्कर ने एक, एवं हरिदास ने एक गोल किया। सिक्किम के साकमेर लेपचा ने मैच के 25 वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल किया। मौके पर सुभाष रजक, जयदीप सरकार, महेंद्र प्रसाद, सलीम, पीपी सिंह, कमलेश होता आदि उपस्थित थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zZWVbS

कोई टिप्पणी नहीं