विजय हजारे ट्रॉफी: त्रिपुरा ने जम्मू-कश्मीर दर्ज की शानदार जीत, 2 विकेट से हराया

त्रिपुरा की टीम ने यहां केएल सैनी ग्राउंड में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 के राउंड-1 के एलीट ग्रुप-सी के मैच में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को दो विकेट से हरा दिया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 197 रन का स्कोर बनाया, जिसे त्रिपुरा ने 44.1 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।त्रिपुरा की ओर से बिशाल घोष ने 62, मिलिंद कुमार ने 77 और कप्तान मणिसंकर मुरासिंह ने 26 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से उमर नाजिर मीर ने तीन, मोहम्मद मुधासिर और कप्तान परवेज रसूल ने दो-दो जबकि राम दयाल ने एक विकेट लिया।इससे पहले, जम्मू कश्मीर की टीम 43.2 ओवर में 197 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कामरान इकबाल ने 43, फाजिल राशिद ने 37 और अहमद बांदी तथा शुभम खजुरिया ने 28-28 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से हरमीत सिंह ने तीन, प्रत्युश सिंह, कप्तान मणिशंकर मुरासिंह और अजॉय सरकार ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा नीलमबुज वत्स ने एक विकेट अपने नाम किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mZf4TD
कोई टिप्पणी नहीं