Breaking News

सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत


भारत की अंडर-18 राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने बुधवार को यहां एएफपी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में 3-0 की जीत के साथ सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरकीरत सिंह के दो गोलों और अमान छेत्री के आखिरी समय में गोल की बदौलत भारत ने जीत अपने नाम की।मैच में भारतीय टीम का दबदबा रहा जिसने अधिकतर समय गेंद को अपने कब्जे में रखा और हाथ आये मौकों को भी भुनाया। भारतीय टीम ने आक्रामकता के साथ मैच में शुरूआत की। लेकिन श्रीलंकाई टीम की मजबूत रक्षात्मक पंक्ति के सामने भारत काफी समय तक मौके नहीं भुना सका।मैच का हाफ टाइम 0-0 से गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच के दूसरे हाफ में भारत ने अपने खेल में सुधार किया और गुरकीरत सिंह ने 65वें मिनट में पहला गोल किया। गुरकीरत और अमान छेत्री ने फिर आखिरी क्षणों में गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2leHmZU

कोई टिप्पणी नहीं