Breaking News

सुब्रतो कप अंडर-17: मणिपुर-बंगलादेश स्कूलों में होगा खिताबी मुकाबला


मणिपुर और बंगलादेश के स्कूलों ने बुधवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर सुब्रतो कप अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। यहां अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बंगलादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने तमिलनाडु के गर्वनमेंट गल्र्स हायर सेकेंड्री स्कूल को 5-0 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से सपना चौधरी ने दो गोल दागे जबकि टीम के अन्य गोल अकलीमा खातून, उन्नोती खातून और सुरमा जन्नत ने किए। मणिपुर के नीलमणि इंग्लिश स्कूल ने असम के सिम्बरगांव हाई स्कूल को 4-0 से हराया। मणिपुर ने पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर तीन गोल दागकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। मणिपुर के लिए होइनिहत, बबीना, किपगेन और किम लेंगल ने गोल किये।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ut1ULv

कोई टिप्पणी नहीं