Breaking News

फुटबॉल अंडर-16: भारत ने तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से हराया


भारत की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एएफसी अंडर- 16 फुटबाल चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को बुधवार को 5-0 से हरा दिया। भारत ने पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में तीन गोल दागे। भारत की एकतरफा जीत में श्रीदार्थ ने 40वें और इंजरी समय में, शुभो पाल ने 23वें, तैसन सिंह ने 55वें और हिमांशु जांगड़ा ने 90वें मिनट में गोल किए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30t7Khd

कोई टिप्पणी नहीं