Breaking News

Vodafone के 20 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 1 महीने वैलिडिटी, उठाएं ये बड़ी सुविधा का लाभ

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ( Vodafone ) ने अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए दोबारा 20 रुपये वाले प्रीपेड टॉकटाइम प्लान को पेश किया है। कंपनी ने अपने इस मिनिमम रिचार्ज प्लान में बदलाव भी किए हैं जिसके बाद अब यूजर्स को बढ़ी हुई वैलिडिटी का फायदा भी मिलेगा। अब वोडाफोन अपने इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ यूजर्स को टॉक्टाइम भी ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें: महज 700 में Jio यूजर्स को मिलेगा ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन, HD/4K टीवी और 4K सेटटॉप बॉक्स का कॉम्बो FREE

बता दें अब कंपनी के 20 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में टॉक्टाइम खत्म होने के बाद भी 28 दिनों तक इनकमिंग सर्विस मिलती रहेगी। हालांकि यह प्लान कुछ चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध होगा। याद दिला दें अपना राजस्व बढ़ाने के लिए वोडाफोन-आईडिया और एयरटेल ( Airtel ) ने पिछले साल अपने 20, 50 और100 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया था। लेकिन बाद में वोडाफोन ने अपने 50 और 100 रुपये वाले प्लान शुरू कर दिए थें और अब 20 रुपये वाले प्लान को भी चालू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अब जल्द ही सरकारी साइट GeM से कर सकेंगे ऑनलाइन शॉपिंग, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

यह भी पढ़ें: OnePlus TV 55 इंच QLED डिस्प्ले के साथ आएगा, कंपनी ने दी जानकारी

हाल ही में कंपनी ने 255 रुपये वाले प्लान को में बदलाव भी किया है। इस प्लान कि वैधता 28 दिनों की है जिस दौरान यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा मिलता था लेकिन बदलाव के बाद इसे बढ़ाकर 2.5 जीबी कर दिया गया था। मतलब की यूजर्स को 0.5 जीबी अतिरिक्त डाटा का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा पहले की तरह ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Idea: जानें कौन सी कंपनी 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में दे रही ज्यादा का फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32c2pML

कोई टिप्पणी नहीं