Breaking News

इन शानदार ऑफर्स के साथ Vivo Y90 को खरीदने का मौका, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन Vivo Y90 को इसी साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर शानदार ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। Vivo Y90 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,990 रुपये है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में…

यह भी पढ़ें: कल Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ होगा लॉन्च, जानिए ऑफर्स

Vivo Y90 कीमत और ऑफर्स

Vivo Y90 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 6,990 रुपये है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो इस पर 6,990 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही एक्सिस बैंक के जरिए ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर 250 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% का कैशबैक और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ग्राहकों के लिए फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: चार स्क्रीन साइज के साथ इस दिन लॉन्च होगा OnePlus Tv, जानें कंपनी की योजना

Vivo Y90 स्पेसिपिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है। इसमें हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में सिंगल कैमरा दिया गया है, जो एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट पैनल में एफ/ 1.8 अपर्चर और फेस ब्यूटी, पाम कैपचर, वॉयस कंट्रोल, सेल्फी लाइटिंग, वीडियो और टाइम वाटरमार्क जैसे फीचर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें: 29 अगस्त को लॉन्च होगा Redmi Smart TV, यहां जानें सबकुछ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33IKsGX

कोई टिप्पणी नहीं