Breaking News

Vivo S1 को आधे से भी कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदारी

नई दिल्ली: Vivo S1 के ग्लोबल वेरिएंट को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया है। अब इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर कई शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन ऑफर्स और फोन के फीचर्स के बारे में…

Vivo S1 कीमत

स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये और सबसे महंगे 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

Vivo S1 ऑफर्स

फिलहाल इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को सेल के लिए लिस्ट किया गया है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% का कैशबैक और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहक 16,500 तक के एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं।

Vivo S1 स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.38-inch FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल है और इसमें Super AMOLED डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 ऑक्टा-कोर SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9 पर रन करता है।

Vivo S1 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KFV02k

कोई टिप्पणी नहीं