अब Train के टिकट से भी कम दाम में करें Flight में सफर, Sale शुरू

एयर इंडिया की रीजनल यूनिट एलायंस एयर ने अपने पूरे नेटवर्क पर किफायती दरों पर हवाई टिकट की पेशकश की है। दरअसल एलायंस एयर ने इंडिपिडेंस डे सेल कार्निवल की घोषणा की है जिसके तहत फ्लाइट टिकटों की कीमतें सिर्फ 990 रुपये से शुरू हो रही हैं लेकिन ये ऑफर सीमित अवधि के लिए है। एलायंस एयर ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा कि ”स्वतंत्रता दिवस बिक्री मेला” के तहत रेल किराये से भी कम दाम पर हवाई टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ट्रेन के यात्री भी विमान यात्रा का लाभ उठा सकें।7 दिन तक चलेगी सेलएयरलाइन ने कहा कि किफायती दरों पर 7 दिनों तक चलने वाली इस सेल में 3 अगस्त से 9 अगस्त की बीच टिकट बुक किए जा सकते हैं। यात्री किफायती दरों पर 3 अगस्त से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि एलायंस एयर वर्तमान में हर दिन 110 उड़ानों का ऑपरेशन करती है। आपको बता दें कि अलायंस एयर कुल्लू, कोचीन, मैसूरु, दीव और अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट के अलावा शिमला, कोहलापुर, पंतनगर, बठिंडा, लुधियाना, ग्वालियर, बीकानेर जैसी 53 डेस्टिनेशन्स पर संचालन करती है। यह फ्लाइट सरकार की रीजनल क्नेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OCrONm
कोई टिप्पणी नहीं