Team India को मारने की दी थी धमकी, BCCI के इस कदम से धर दबोचा गया

हाल ही में बीसीसीआई को ईमेल कर भारतीय क्रिकेटरों को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने असम से गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र एटीएस असम से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर यहां ले आई, जिसने कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय कोर्ट ने उस व्यक्ति को 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मोहन दास के रूप में हुई पहचानआपको बता दें कि आरोपी की ब्रज मोहन दास के रूप में पहचान की गई है। दास को मंगलवार को गुवाहाटी से लगभग 80 किलोमीटर दूर असम के मोरीगांव जिले के शांतिपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे जांच के लिए मुंबई लाया गया।ईमेल कर दी थी धमकीदरअसल दास ने 16 अगस्त को कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ईमेल करके धमकी भेजी थी जिसके बाद बीसीसीआई ने मुंबई पुलिस को सूचित किया और एटीएस ने एक जांच शुरू की और दास के स्थान को ट्रैक किया। अधिकारी ने कहा कि एटीएस की एक टीम असम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा।इलेक्ट्राॅनिक उपकरण किए जब्तमोरीगांव के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद दास को मुंबई लाया गया और मझगांव मजिस्ट्रेट सेकेंड कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। एटीएस ने आरोपी से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उसपर केस दर्ज किया। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PbCtiD
कोई टिप्पणी नहीं