Superstar Singer: अरुणाचल की उर्गेन छोमो ने किया धमाका, शो में आए म्यूजिक लीजेंड प्यारेलाल

सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) ने टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री के बाद अपनी सिंगिंग से धमाल मचा दिया। 24 अगस्त को प्रसारित 17वें एपिसोड में म्यूजिक लीजेंड प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा आए। ये बॉलीवुड में प्यारे लाल के नाम से मशहूर हैं। इनकी लक्ष्मीकांत के साथ जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक म्यूजिक दिया है। इस एपिसोड में बच्चों ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के कंपोज किए हुए गाने गाए। अपनी परफॉर्मेंस में उर्गेन ने गुरू सचिन के साथ पहले वो हैं जरा खफा-खफा गाने पर सभी का मन मोह लिया। परफॉर्मेंस के बाद प्यारेलाल ने उर्गेन की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा फिमेल सिंगर की आवाज ज्यादा अच्छी लग रही थी। इस उम्र में इतना अच्छा गाना, इसका क्रेडिट गुरुओं को जाता। इसके बाद तीनों जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दी, लेकिन उर्गेंन के आंख में उस वक्त आंसू आ गए जब अल्का याग्निक ने कहा कि तुम इससे ज्यादा अच्छा गा सकती हो। फिर हिमेश रेशमिया ने रोते-रोते हंसना सीखो गाना गा कर उर्गेन को हंसा दिया। बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आता है। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती हैं। उर्गेन का सपना है कि उन्हें सिंसिग सीखाने के लिए कोई गुरू मिले। वे जीवन में म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं।बता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zj6Ad0
कोई टिप्पणी नहीं