Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ टॉप-5 मेडलिस्ट में शामिल, मिला सुपर मेडल

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री के बाद कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचा दिया। इसके साथ ही हर्षित और प्रीति इस हफ्ते टॉप-5 मेडलिस्ट में शामिल हो गए हैं। दोनों को सुपर मेडल दिया गया। इस हफ्ते ओंकना, निष्ठा, हर्षित, प्रीति और मौली को सुपर मेडल दिया गया। अगले हफ्ते शो के टॉप-12 बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन बच्चों के पास सुपर मेडल ज्यादा होंगे उनका चयन टॉप-12 में किया जाएगा। 25 अगस्त को प्रसारित 18वें एपिसोड में म्यूजिक लीजेंड प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा आए। ये बॉलीवुड में प्यारे लाल के नाम से मशहूर हैं। इनकी लक्ष्मीकांत के साथ जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक म्यूजिक दिया है। इस एपिसोड में बच्चों लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के कंपोज किए हुए गाने से धमाका ही कर दिया। शो में लीजेंड प्यारेलाल और उनकी पत्नी आएहर्षित नाथ और कोलकाता की रहने वाली प्रीति ने अपने सिंगिंग से स्टेज पर धमाका कर दिया। हर्षित ने डुएट सॉन्ग में प्रीति के साथ शानदार परफॉर्मेंस दिया। दोनों ने अपने सिंगिंग से जजों को हैरान कर दिया। बता दें कि हर्षित और प्रीति नितिन कुमार की टीम से हैं। अपने परफॉर्मेंस में दोनों ने पहले कह दो कि तुम हो मेरी वरना फिर मैं सोलह बरस की तू सत्रह बरस का गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने दोनों की खूब तारीफ की और स्टैंडिंग ओवेशन दिया। दोनों ही गानों को लक्ष्मकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने कंपोज किया किया था। परफॉर्मेंस के वक्त प्यारेलाल सहित सभी जज वाह-वाह करते और झूमते नजर आए। प्यारेलाल की पत्नी ने गिफ्ट में दिए जूतेहर्षित और प्रीति के परफॉर्मेंस के बाद प्यारेलाल ने कहा देखिए हम ये चैलेंज दे सकते हैं कि हमने जो रिकॉर्ड किया वो भी इतना अच्छा नहीं है। भगवान बहुत बड़ी उम्र दें। अल्का याग्निक ने कहा ये चुन्नू मुन्नू बहुत प्यारे हैं। बहुत ही स्वीट गाया दोनों। इसके बाद जजों ने दोनों के हुनर पर मुहर लगा दी। बता दें कि एक दिन पहले प्रसारित एपिसोड में प्यारेलाल की पत्नी ने हर्षित को गिफ्ट दिया था। जब गिफ्ट को खोलकर देखा गया तो उसमें से जूते थे। इस शानदार गिफ्ट के मिलने के बाद हर्षित ने कहा इतने बड़े लीजेंड से मुझे गिफ्ट मिला। ये गिफ्ट पाकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जज बता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zmtEaQ
कोई टिप्पणी नहीं