Breaking News

Superstar Singer: टॉप-14 में एंट्री के बाद असम के हर्षित नाथ ने प्रीति भट्टाचार्य के साथ माचाया धमाल


सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री के बाद कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचा दिया। 17 अगस्त को प्रसारित 15वां एपिसोड शादी स्पेशल था। इस एपिसोड में बच्चों सहित सभी गुरू और जज सज धज कर आए थे। पार्टी वियर में सभी बच्चे कमाल लग रहे थे। हर्षित नाथ और कोलकाता की रहने वाली प्रीति ने अपने सिंगिंग से स्टेज पर धमाका कर दिया। हर्षित ने डुएट सॉन्ग में प्रीति के साथ शानदार परफॉर्मेंस दिया। दोनों ने अपने सिंगिंग से जजों को हैरान कर दिया। बता दें कि हर्षित और प्रीति नितिन कुमार की टीम से हैं। अपने परफॉर्मेंस में दोनों ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखना गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के दौरान गेस्ट सहित सभी जज वाह-वाह करते और झूमते नजर आए। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने दोनों की खूब तारीफ की। जजों ने दोनों के तारीफों के पुल बांध दिए। साथ ही जजों ने दोनों के हुनर पर मुहर लगा दी।फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।अरुणाचल की उर्गेन छोमो ने भी बनाई थी टॉप-14 में जगहबता दें कि पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) भी टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री करने में कामयाब रही थी। उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आते हैं। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती हैं। उर्गेन का सपना है कि उन्हें सिंसिग सीखाने के लिए कोई गुरू मिले। वे जीवन में म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजबता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YZeurc

कोई टिप्पणी नहीं