Breaking News

Samsung Galaxy S सीरीज पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, यहां से खरीदें

नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। ग्राहक हैडसेट को Flipkart Month End Mobile Fest सेल से खरीद सकते हैं। Samsung Galaxy S10 Plus के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये में, Samsung Galaxy S10 के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 61,900 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 66,900 रुपये रखी गयी है। वहीं Samsun Galaxy S10e के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत 55,900 रुपये है लेकिन सेल में फोन को 50,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

Galaxy S10 फीचर्स

Samsung Galaxy S10 में 6.1 इंच का कर्व्ड डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है और फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है और फोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। पावर के लिए 3,400 mAh की बैटरी दी गयी है। ग्राहक हैंडसेट को ब्लू, ग्रीन, डार्क ग्रे और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Flipkart Month End Mobile Fest शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 5000 तक का डिस्काउंट

Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.4 इंच का कर्व्ड डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है और फोन में पावर के लिए 4,100 mAh की बैटरी दी गयी है। इसकी खासियत है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक और आइरिस जैसे फीचर दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल,दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Galaxy S10e फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच का फ्लैट डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है और फोन का वजन 150 ग्राम है। फोटोग्राफी के लिए बैक में ड्यूल कैमरा दिया गया बै। इसमें 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है और पावर के लिए 3,100 mAh की बैटरी दी गयी है। हालांकि, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। यह फोन येलो, डार्क ग्रे, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू करल ऑप्शन में मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/320EgZl

कोई टिप्पणी नहीं