Breaking News

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके सेल का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ जबरदस्त ऑफर भी दे रही है। अगर आपने फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्लिक, जियो के ऑनलाइन साइट से बुक किया है तो Jio की तरह से 4,999 रुपये के रीचार्ज पर 20,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा हर साल 700GB 4G डाटा भी मिलेगा।

वहीं प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक Samsung Galaxy Watch Active को महज 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं अगर रिटेल आउटलेट्स और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर्स से फोन बुक करते हैं तो HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

कीमत

Samsung Galaxy Note 10 के 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। Samsung Galaxy Note 10+ के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये रखी गयी है। इस हैंडसेट को ग्राहक ऑरो ब्लैक, ऑरो ग्लो और ऑरो वाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं है ये ब्यूटी ऐप्स, गूगल ने उठाया ये बड़ा कदम

Samsung Galaxy Note 10

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टाकोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कंपनी के वन यूआई पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और तीसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

Samsung Galaxy Note 10+

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ में 6.8-इंच क्वाडएचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और तीसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZiIvxn

कोई टिप्पणी नहीं