Samsung Blue Fest 2019 Sale: स्मार्टफोन्स से लेकर इन प्रोडक्ट्स पर उठाएं भारी छूट का फायदा
नई दिल्ली: Samsung Blue Fest 2019 सेल का आयोजन कंपनी की ऑफिशियल साइट पर किया गया है। यह सेल 26 अगस्त चलेगी। इस दौरान ग्राहक Samsung Galaxy M20, Galaxy M30, Gear S3 स्मार्ट वॉच और Galaxy Fit e स्मार्ट फिटनेस बैंड पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड और अमेजन पे के जरिए भुगतान करने पर कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Realme 5 के बाद अब कंपनी ला रही स्मार्टफोन की नई सीरीज, अगले हफ्ते होगा लॉन्च
यहां इसी साल लॉन्च हुए Galaxy M20 के 3 जीबी रैम व32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये और Galaxy M40 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के अलावा Gear S3 स्मार्ट वॉच को 15,990 रुपये में बिक्री के लिस्ट किया गया है। साथ ही Galaxy Fit e स्मार्ट फिटनेस बैंड को 2,490 रुपये में बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: OnePlus TV 55 इंच QLED डिस्प्ले के साथ आएगा, कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी की इस सेल में ग्राहक Samsung Smart 7-in-1 32 इंच टीवी पर भी छूट का फायदा उठा सकते हैं। इस टीवी को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा होम अप्लायंस पर भी 45% तक की छूट दी जा रही है। साथ ही Harman Kardon और JBL के स्पीकर्स पर 55% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/343hQIO
कोई टिप्पणी नहीं