Renault Kwid को टक्कर देगी Maruti Espresso, टेस्टिंग के दौरान नजर आई
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2018-ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट पेश किया था। एस प्रेसो नाम की ये कार क्विड को टक्कर देगी और इस कार का प्रोडक्शन वर्जन तैयार है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया जिससे कि इस कार के बारे कई बातें पता चली है। मारुति को उम्मीद है कि ये कार उनकी डूबती नैय्या को पार लगाएगी। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में वो बातें जो हमें पता चली है।
मारुति एस-प्रेसो की बात करें तो तो यह एक छोटी कार होगी लेकिन इसका डिजाइन एसयूवी की तरह रखा जाएगा। इसमें कई नए फीचर्स से लैस किया जाएगा । ताकि यही नए वर्ग के ग्राहकों को आसानी से अट्रैक्ट कर सके। माना जा रहा है कि मारुति एस-प्रेसो में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।
Okinawa ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में की कटौती, 8600 रुपए का होगा फायदा
इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से इस कार में सुरक्षा के लिहाज से मारुति एस-प्रेसो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे उपकरण लगाये जा सकते है।
Alto नहीं Wagon r है इंडिया की सबसे बिकाऊ कार, पढ़ें पूरी खबर
मारुति सुजुकी नई एस-प्रेसो में सिर्फ पेट्रोल इंजन का ही प्रयोग कर सकती है। मारुति एस-प्रेसो में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है, जिसका प्रयोग कंपनी ने नई वैगन आर में भी किया है। हालांकि नए उत्सर्जन मानक के चलते यह इंजन बीएस-6 अनुसरित इंजन हो सकता है।
रात में ड्राइविंग करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, जा सकती है जान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kk03VO
कोई टिप्पणी नहीं