Breaking News

OnePlus दूसरे 5G स्मार्टफोन पर कर रहा काम

नई दिल्ली: चाइना की प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ( OnePlus ) दूसरे 5G फोन पर काम कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि इसे इसी साल 2019 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो कंपनी का अगला 5G स्मार्टफोन OnePlus 7T हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Idea: जानें कौन सी कंपनी 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में दे रही ज्यादा का फायदा

फिलहाल हाल में लॉन्च हुआ OnePlus 7 Pro 5G को कुछ चुनिंदा ही जगहों पर ही उपल्बध कराया गया है। लेकिन कंपनी के दूसरे 5G स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ( Pete Lau ) ने कहा, "अगर आप 2020 में प्रीमियम स्मार्टफोन बनाना चाहते हैं तो आपको 5G टेक्नोलॉजी से लैस होना होगा"। उन्होंने आगे कहा कि "हमारा मानना है कि अगले साल 5G टेक्नोलॉजी के विकास से हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आने वाले 5G युग के साथ, हम और अधिक निवेश करने जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Jio GigaFiber को टक्कर देने के लिए Airtel ऑफर कर रहा Google Home Mini, ऐसे उठाएं फायदा

अभी फिलहाल कंपनी के पास पहला 5G स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro ही है। बता दें अब तक लॉन्च हुए 5G मॉडल्स में से OnePlus 7 Pro 5G सबसे बेहतर साबित हुआ है। OnePlus 7 Pro में 6.67-इंच का डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड OxygenOS 9.5 पर रन करता है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 सीरीज भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30ajHsW

कोई टिप्पणी नहीं