OMG! नहीं मिला Bank से लोन, तो शहर भर में लगा दिए किडनी बिकाऊ है के Poster

डेयरी खोलने के लिए बिजनेस लोन पाने में असफल रहे यूपी के एक किसान ने एक खास हथकंडा अपनाया है। किसान ने सोशल मीडिया के साथ ही शहर भर में किडनी बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। किसान की इस कोशिश से वह भले ही लोन पाने में सफल न रहा हो, लेकिन वह सुर्खियां बटोरने में जरूर कामयाब हो गया। मामला सहारनपुर का है। किसान का दावा है कि दुबई और सिंगापुर से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर किडनी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 30 साल के किसान का नाम राजकुमार है। वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बैंक से लोन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर क्षुब्ध रामकुमार ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वह किडनी बेचना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सहारनपुर में पोस्टर्स भी लगवा दिए। रामकुमार का कहना है कि जब बैंक ने लोन देने से मना किया तो उसने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उसे बैंकों की ओर से कर्ज नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने पशु खरीदने और उनके लिए शेड बनवाने के लिए अपने परिजनों से लोन लिया था। अब उसके परिजन उस पर कर्ज चुकाने के लिए जोर डाल रहे हैं।इधर, पोस्टर और सोशल मीडिया पर फजीहत के बीच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहारनपुर के मुख्य मैनेजर ने कहा, कुमार को लोन इसलिए नहीं दिया गया कि बैंक के जिस ब्रांच में वह गए थे, उस पर करीब 40 करोड़ का एनपीए है। हालांकि इसके बावजूद मैं संबंधित ब्रांच से उनके आवेदन पर पुनर्विचार के लिए कहूंगा। मैं खुद भी इस मामले में देखूंगा कि मैं किस तरह से उनकी सहायता कर सकता हूं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U4eh0f
कोई टिप्पणी नहीं