Breaking News

मशहूर एंकर Neelam Sharma का हुआ निधन, नवाजी जा चुकीं हैं इतने बड़े सम्मान से


दूरदर्शन की जानी-मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का एक निधन हो गया। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थीं। ज्ञात हो कि उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दूरदर्शन के साथ अपने 20 साल के करियर में नीलम शर्मा ने तेजस्विनी और बड़ी चर्चा समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।मिल चुका है नारी शक्ति पुरस्कारलंबे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रहीं नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया था। ज्ञात हो कि नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। कैंसर से पीड़ित थीं नीलमसूत्रों की मानें तो डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य बेहद खराब होने के चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। घिर चुकीं है विवादों में दूरदर्शन के साथ अपने पूरे करियर में नीलम शर्मा को कई पुरस्कार और सम्मान मिले लेकिन, साल 2014 में एक नस्लभेद के आरोप के चलते वह विवादों में आ गई थीं। दरअसल कार्यक्रम शनिवार चर्चा के दौरान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय नीडो तनियम की हत्या पर चर्चा होने वाली थी। नीडो की दिल्ली के लाजपत नगर में हत्या कर दी गई थी। मांग ली थी माफीइस कार्यक्रम में चर्चा के लिए अरुणाचल प्रदेश के कुछ छात्र आए थे। छात्रों ने कार्यक्रम के प्रोड्यूसर और नीलम शर्मा पर आरोप लगाया था कि हिंदी बोलना नहीं आने के कारण उन्हें पैनल में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। इसे लेकर प्रसार भारती ने जांच समिति भी बनाई थी। जांच में पता चला था कि पैनल में आए छात्रों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने माफी मांगी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KV0i93

कोई टिप्पणी नहीं