Breaking News

हवाई जहाज की Landing का Video हो रहा है Viral, बेहद खूबसूरत है नजारा


सोशल मीडिया पर हवाई जहाज की दमदार एंट्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो का नजारा इतना खूबसूरत है कि लोग इसे शेयर किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा, वो हैरान हुए बिना नहीं रहा। दरअसल ट्विटर पर इस वीडियो को अमीरात एयरलाइंस ने शेयर किया है। महज 10 सेकेंड के इस दमदार वीडियो को अब तक दो लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमीरात एयरलाइंस का एक विमान बादलों को चीरते हुए कैसे एयरपोर्ट पर दमदार एंट्री मारता है। ट्विटर पर इस वीडियो को कई लोगों ने रिट्वीट किया है और तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YBPPce

कोई टिप्पणी नहीं