Breaking News

ओह तेरी ! Jawa की नई बाइक में लग गई जंग, कस्टमर नाराज

नई दिल्ली: Jawa बाइक अपनी लॉन्चिंग के बाद से लगातार गलत कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है। कभी लेट डिलीवरी तो कभी कुछ और । एक बार फिर से ये बाइक सुर्खियां बटोर रही है लेकिन इस बार भी इसकी वजह इसकी खामी है। दरअसल जावा मोटरसाइकिल अपनी खराब क्वीलिटी के मटैरियल के चलते सुर्खियां बटोर रही है। जिन ग्राहकों को पिछले दो हफ्ते में नई जावा डिलीवर हुई है उनमें से कई लोगो को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Maruti XL6 या kia Seltos, कौन सी कार खरीदें ?

jawa_bik.jpg

इस बाइक की डिलीवरी मिले अभी चंद दिन ही हुए हैं लेकिन इसमें अभी से जंग लगना शुरू हो गया है। कई कस्टमर्स सोशल मीडिया पर अपनी नई जावा बाइक की जंग लगी तस्वीरें शेयर कर अपना गुस्सा निकाल रहे है।

मारुति ने वापस मंगाई40,618 Maruti Wagon R, पढ़ें पूरी खबर

jawa_rust.jpg

एक ऐसे भी कस्टमर हैं जिन्होने अपनी नई जावा बाइक को सिर्फ 900 किलोमीटर चलाया है। और उसमें जंग लगने लग गई है। ऐसे कस्टमर्स ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों से पता चलता है कि बाइक में कई जगह पर जंग लगे हुए है जिसमें हैंडल नट, एग्जॉस्ट पाइप, रिम्स, disc रोटर सहित चेसिस के आस-पास की जगह शामिल है। इसके साथ स्पीडोमीटर में भी पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

ओनर ने कंपनी डीलरशिप से इस विषय में शिकायत की है तथा वह इस नई जावा बाइक को ठीक करने के लिए मान गए है। लेकिन सवाल ये उठता है कि कंपनी ने ऐसा मटैरियल इस्तेमाल ही क्यों किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30xHfbc

कोई टिप्पणी नहीं