Independence month : Xcent से लेकर yaris तक इन कारों पर पूरे महीने मिलेगा लाखों का डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है। हर बीतते महीने के साथ न सिर्फ वाहनों की बिक्री कम हो रही है बल्कि इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों की नौकरी पर भी तलवार लटक रही है। अब कार निर्माता कंपनियां अपने कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए कारों पर कई तरह के डिस्काउंट दे रही है । वो भी पूरे महीने यानि अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो ये बेहतरीन मौका है । चलिए आपको बताते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
FAME 2 के तहत 64 शहरों को मिलेगा 5595 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, जानें कब से चलेंगी ये
Hyundai Xcent-
मैक्सिमम ऑफर – 1 लाख रूपए
Maruti Suzuki Dzire और Honda Amaze जैसी कारों को टक्कर देने वाली Hyundai Xcent पर एक लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। पूरे ऑफर की बात करें तो इस कार पर Rs. 60,000 का डायरेक्ट कैश बैक और 35000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को कंपनी 5000 रुपए का एकस्ट्रा डिस्काउंट दे रही है। ये ऑफर सिर्फ अगस्त के महीने के लिए है।
मैक्सिमम डिस्काउंट- 1.95 लाख रुपए
बेहतरीन फीचर्स और लुक्स के बावजूद टोयोटा की ये कार लोगों का दिल नहीं जीत पाई। अब कंपनी इस कार कुछ हजारों का नहीं बल्कि लगभग 2 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार के 2018 मॉडल को अगस्त में खरीदने पर Rs. 1.25 लाख का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का बोनस एक्सचेंज ऑपर और 50 हजार रूपए का कार्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं अगर आप 2019 वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 70000 रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 30 हजार रूपए का कैश डिस्काउंट और 30000 कार्पोरेट बोनस के साथ 10000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
माइलेज में Dzire और Tigor को मात देगी नई hyundai Grand Neos, कंपनी ने किया खुलासा
Honda BR-V
मैक्सिमम डिस्काउंट - 1.10 लाख रुपए
Honda BR-V अगर आप इस अगस्त खरीदेंगे तो आपको 1.10 लाख का फायदा हो सकता है। इस कार को खरीदने पर 33,500रुपए का कैश डिस्काउंट और 50,000 का एक्सचेंज बोनस और 26,500 रूपए की एक्सेसरी मिल सकती है। और अगर आप एक्सचेंज नहीं कर रहे हैं तो आपको 36,500 रूपए की एक्सेसरी के साथ 33,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा ।
95 किमी से ज्यादा का माइलेज देती हैं ये मोटरसाइकिलें, कीमत 33000 से शुरू
Jeep Compass
मैक्सिमम डिस्काउंट- 1.5 लाख रुपए
कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने वालों के लिए Jeep Compass बेहतरीन ऑप्शन है। इसे खरीदने पर आपको 50000 रुपए का कैश डिस्काउंट इसके अलावा 50000 रुपए का कार इंश्योरेंस ममिल रहा है। इसके अलावा अगर आप जीप के पुराने 2018 मॉडल खरीदते हैं तो आपको वेरिएंट के आधार पर 1.2 lakh से Rs. 1.5 lakh तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Toyota Fortuner
डिस्काउंट 1 लाख रूपए
इस कार को खरीदने पर 1 लाख रूपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप पुरानी टोयोटा के बदले नई कार खरीदेंगे तो आपको एक्सचेंज बोनस के तौर पर एक लाख रूपए का डिस्काउंट मिलेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/308HSbj
कोई टिप्पणी नहीं