Breaking News

घर बैठे यहां लगाए पैसा, FD से भी 4 गुना ज्यादा होगा फायदा, जानिए कैसे


पिछले एक साल के दौरान एफडी पर ब्याज दरें 1 फीसदी तक कम हो गई हैं। वहीं, गोल्ड से जुड़ी ईटीएफ (Gold ETF) स्कीम में पैसा लगाने वालों को 38 फीसदी तक रिटर्न मिले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों (Gold prices) में तेजी थमने की फिलहाल उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में आपके पास गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाकर मोटा रिटर्न हासिल करने का मौका है। म्यूचुअल फंड का ही एक प्रकार है, जो सोने में निवेश करता है। इस म्यूचुअल फंड योजना की यूनिट्स स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होती हैं।एक साल की अवधि के लिए अगर आप RBL बैंक में FD करते हैं तो 7.9 फीसदी की दर से आपकी रकम 10 हजार रुपये से बढ़कर 10,814 रुपये हो जाएगी। वहीं, इसी तरह आप लक्ष्मी विलास बैंक की एफडी में पैसा लगाते हैं तो ये रकम 7.75 फीसदी दर से मिले ब्याज के बाद बढ़कर 10,798 रुपये हो जाएगी। ज्ञात हो कि इसके अलावा देश के अन्य बैंक अब 7 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं।Kotak World Gold Fund ने एक महीने में 32 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके बाद DSP World Gold Fund ने एक साल के दौरान 38 फीसदी रिटर्न दिया है। गोल्ड फंड्स के लिए एक साल का औसत सीएजीआर रिटर्न 26 फीसदी है।आपको किसी शेयर ब्रोकर के पास अपना ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाना होगा। आप इन्हें लम्प-सम या सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) द्वारा नियमित अंतराल से भी खरीद सकते हैं। आप एक ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं। इस तरह बाजार को ज्यादा समय देने के बजाय सिस्टमैटिक तरीके से निवेश करें।किसी शेयर ब्रोकर के पास अपना ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाएं.अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से ब्रोकर के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करें। गोल्ड ईटीएफ चुनें जिसे आप खरीदना चाहते हैं। जितनी यूनिट आप खरीदना चाहते हैं उतनी गोल्ड यूटीएफ यूनिट्स के लिए अपना पर्चेज ऑर्डर दें। आपके खाते से पैसा कट जाएगा। ट्रेड करने वाले दिन या अगले दिन यूनिट्स आपके डिमेट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P0HFFJ

कोई टिप्पणी नहीं