इन टिप्स को फॉलो करके स्मार्टफोन से क्लिक कर सकते हैं DSLR क्वालिटी की तस्वीरें
नई दिल्ली: लोगों को अक्सर ये शिकायत रहती है कि जब भी वो स्मार्टफोन ( smartphone ) से पिक्चर क्लिक करने की कोशिश करते हैं तो पिक्चर उस तरह से क्लिक नहीं होती जिस तरह से हम क्लिक करना चाहते हैं ऐसे में हम काफी परेशान हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हमारे स्मार्टफोन में DSLR जैसी तस्वीरें क्यों नहीं आती, अगर नहीं सोचा है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन से अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं ( smartphone camera ) ।
ऐसे क्लिक करें स्मार्टफोन में अच्छी तस्वीरें
- सबसे पहले तस्वीरें खींचते समय रौशनी का विशेष ध्यान रखें।
- कभी भी तस्वीरें खींचते समय स्मार्टफोन के कैमरे को शेक नहीं करना चाहिए।
- अगर हो सके तो किसी ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें।
- फोटो खींचने के कुछ सेकेंड्स तक स्मार्टफोन को ना हिलाएं।
- हमेशा अपने स्मार्टफोन में लाइट एडजस्ट कर लें।
- कभी भी पिक खींचते समय हेडरूम जरूर दें।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MQYzE0
कोई टिप्पणी नहीं