Dance India Dance: ऋचिका सिन्हा के कोच पाल्डेन लामा का भावना खंडूजा के संग धमाका, मिले स्टैंडिंग ओवेशन

जी टीवी (Zee Tv) पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) सीजन 7 के 17वें एपिसोड में गुवाहाटी की रहने वाली 10 साल की ऋचिका सिन्हा के कोच पाल्डेन लामा ने कोच भावना खंडूजा के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। यह जुगलबंदी स्पेशल एपिसोड था। यह एपिसोड 17 अगस्त को प्रसारित किया गया। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस में फिल्म 3 इडियट्स के जूबी डूबी... गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दिया। सभी जजों ने दोनों की खूब तारीफ की।ऋचिका ने भी दिया शानदार परफॉर्मेंसइस एपिसोड में असम की ऋचिका के धमाकेदार परफार्मेन्स की सभी जजों ने खूब तारीफ की। ऋचिका के मूव्स ने सबको हैरान कर दिया। ऋचिका ने अपने परफॉर्मेंस में कमरिया हिला दे गाने पर धमाकेदार डांस किया। उनके मूव्स देखने लायक थे। वे एक क्यूट डॉल की तरह नजर आ रही थी। उनके परफॉर्मेंस के उनके कोच पाल्डेन लामा स्टेज पर आ गए। शो की जज करीना ने कहा, मुझे आपका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा लगा। बहुत अमेजिंग परफॉर्मेंस था। वहीं रफ्तार ने कहा, मुझे आपके परफॉर्मेंस में थोड़ी कमी लगी। लेकिन आपने अपने जोन से अलग डांस किया इसलिए ये बहुत बढ़िया था। वहीं बॉस्को ने भी ऋचिका की तारीफ की। उन्होंने कहा आपने रोबोटिक किया जिसमें थोड़ी कमी रही। वैसे आपने काफी अच्छी कोशिश की। शिलॉन्ग के रहने वाले हैं पाल्डेन लामाबता दें कि ऋचिका सिन्हा के कोच पाल्डेन लामा पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के शिलॉन्ग के रहने वाले हैं। शिलॉन्ग को पूर्वोत्तर का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। 03 फरवरी 1989 को नई दिल्ली जन्मे पाल्डेन एक फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी कलाकार हैं हैं। बताते चलें कि पाल्डेन ने कॉमर्शियल पायलेट की ट्रेनिंग भी ली है। इन्होंने अपनी पढ़ाई इसी क्षेत्र में की है। करीना, बॉस्को और रफ्तार है शो के जजइस शो में डांसरों को चार जोन में बांटा गया है। ईस्ट के टाइगर्स (East Ke Tigers) के कोच पाल्डेन लामा (Palden Lama), वेस्ट के सिंघम (West Ke Singhams) के कोच पॉल मार्सल (Paul Marshal), नॉर्थ के नवाब (North Ke Nawabs) के कोच भावना खंडूजा (Bhawna Khanduja) और साउथ के थलाइवा (South Ke Thalaiwa) के कोच स्नेहा कपूर (Sneha Kapoor) हैं। शो के जजेज में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) और रैपर रफ्तार (Raftaar) हैं। वहीं शो को करण वाही (Karan Wahi) होस्ट कर रहे हैं।बता दें कि इस शो में करीना जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। करीना एक परफेक्ट जज की तरह अपने फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। डांस इंडिया डांस के सेट से करीना की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NsJ1qt
कोई टिप्पणी नहीं