Breaking News

डाइविंग में राजस्थान और स्वीमिंग में त्रिपुरा प्रथम, क्राॅस कंट्री में गुजरात विजेता


गुजरात ने सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री स्पर्धा में विजेता होने का गाैरव हासिल किया। डाइविंग में राजस्थान-गुजरात, वाटरपोलो में त्रिपुरा और स्वीमिंग में गुजरात ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्राॅस कंट्री में गुजरात ने 18 अंक लेकर पहला, साउथ बंगाल ने दूसरा और त्रिपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डाइविंग की स्प्रिंग बोर्ड टीम स्पर्धा में राजस्थान (18) पहले, जम्मू (16) दूसरे और गुजरात (10) ने तीसरे स्थान पर रहे। हाई बोर्ड में गुजरात ने 10 अंक लेकर पहला, राजस्थान ने 6 अंक के साथ दूसरा और जम्मू ने 5 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य परिणाम : वाटर पोलो: त्रिपुरा प्रथम, साउथ बंगाल द्वितीय, जम्मू तृतीय। स्वीमिंग : गुजरात प्रथम, जम्मू द्वितीय, त्रिपुरा तृतीय। सेना के निशानेबाजों ने पश्चिम क्षेत्र निशानेबाजी स्पर्धा के छठे दिन एयर राइफल में अपना वर्चस्व साबित किया। मप्र के लिए साहस गर्ग भी पदक की होड़ में बने हुए हैं। मप्र निशानेबाजी संगठन द्वारा रेवती रेंज में आयोजित स्पर्धा के एयर राइफल के पुरुष वर्ग में सेना के संदीप 400 में से 397 अंक बनाकर सबसे आगे हैं। उनके बाद सेना के ही मानस कुमार (395), साहस (395), सेना के मुकीम (394) व सुखदीप सिंह (394) का स्थान हैं। महिला वर्ग में भी सेना की सपना जॉनसन ने बढ़त बनाए रखी हैं। सपना ने 400 में से 393 अंक किए। सपना के बराबर ही महाराष्ट्र की राधिका नंदकिशोर ने 393 अंक जुटाए लेकिन औसत में वह दूसरे स्थान पर है। सेना की हर्षिता दहिया (391) और महाराष्ट्र की मयूरी लक्ष्मण (391) के एक समान अंक थे लेकिन अच्छे प्रदर्शन से हर्षिता तीसरे व मयूरी चौथे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र की शरवरी संदीप मराठे (390) का पांचवां स्थान हैं। 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल में सफल पुरुष और महिला निशानेबाजों को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के प्रमुख डॉ. आशीष गर्ग, शैलेंद्र सोलंकी, सीसुब के कमांडेंट नवल सिंह ने पुरस्कृत किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KUcvfd

कोई टिप्पणी नहीं