पाकिस्तान का साथ देने पर एकजुट हुए भारत के व्यापारी, चाइनीज सामानों का किया बहिष्कार

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के विरोध में चीन को पाकिस्तान का साथ देना भारी पड़ता नजर आ रहा है। चीन में पाकिस्तान का साथ देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। चीन की इस हरकत से भारत की आल इंडिया ट्रेडर्स काउंसिल CAIT काफी नाराज हुई है जिसमें अब चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने के बारे में ऐलान किया है। इस संगठन ने 18 अगस्त को चाइनीज सामानों के लिए भारतव्यापी बहिष्कार किया है।CAIT ने कहा है कि चीन ने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देते हुए UNSC की बैठक बुलाई है ऐसा करके उसनें अपने आप को भारत के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल करा लिया है। इस संगठन ने ऐलान किया है इस मामले को 29 अगस्त को आयोजित होने वाली ट्रेडर्स की नेशनल कॉन्फ्रेंस में भी उठाया जाएगा।गौरतलब है कि भारतीय संसद के दोनों सदनों लोकसभा तथा राज्यसभा में जम्मू—कश्मीर के लिए लगे आर्टिकल 370 को हटाने का प्रस्ताव पास हो गया है। इसी के साथ इस राज्य को मिला हुआ विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो गया है जिसका विरोध पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है। चीन ने इस मामले में पाकिस्तान का साथ देते हुए यूएनएससी की बैठक बुलाई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hb2B6Q
कोई टिप्पणी नहीं