अरुणाचल के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जनमाष्टमी की दी शुभकामनाएं

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बिग्रेडियर (सेवानिवृत) बी.डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनायें दी। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बुराईयों का अंत कर अच्छाई पर विजय प्राप्त की। कृष्ण ने धरती से बुराईयों का अंत कर लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं सौहार्द की स्थापना की। मिश्रा ने कहा कि भगवान कृष्ण की जन्म लीलाओं ने भारतीय संस्कृति को काफी प्रभावित किया हैं और उनके आदर्श जीवन एवं निस्वार्थ प्रेम से सीख लेकर लोगों का कल्याण कर इंसानियत की मिसाल पेश करनी चाहिए। खांडू ने भी प्रदेशवासियों को जनमाष्टमी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी धर्म के लोगों को शांति एवं सौहार्द के इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zfZdTE
कोई टिप्पणी नहीं