असम ने बंगाल के हराया, ये रहे मैच के हीरो

पश्चिम बंगाल के अशोक नगर ब्वायज स्कूल और असम के बेत्कुची हाई स्कूल ने सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को लड़कों के अंडर-14 वर्ग में 11-11 गोल से जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल स्कूल ने पूल डी में गोवा स्कूल को 11-0 से पीटा। विजेता टीम के लिए रजीबुल इस्लाम, मोहम्मद जैहदी हसन और मुजिबर मंडल ने शानदार हैट्रिक लगायी। तीनों खिलाड़ियों ने तीन-तीन गोल दागे। पश्चिम बंगाल स्कूल की दो मैचों में यह पहली जीत है। उसे पिछले मैच में चैंपियन मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30xvMIG
कोई टिप्पणी नहीं