Breaking News

सुब्रत कप: मणिपुर और मिजोरम की शानदार जीत, जानिए कौन रहे मैच के हीरो


सुब्रत कप के मौजूदा चैंपियन मणिपुर की यूनिक मॉडल अकादमी ने सुब्रत कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां पश्चिम बंगाल के अशोकनगर ब्वॉयज सेकेंडरी स्कूल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। एस अन्नाराय के दो गोल किए। पूल डी के ही एक अन्य मैच में लेडी माउंट कार्मेल हाई स्कूल गोवा ने एयर फोर्स स्कूल के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।पूल सी में बांग्लादेश की क्रीड़ा शिक्षा प्रोतिष्ठान ने मणिपुर की ग्रीनवुड स्कूल के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला जबकि पूल ई के मैच में केवी मैथन डैम रांची ने वाईएसआर स्पोर्ट्स स्कूल आंध्र प्रदेश को 4-0 से पराजित किया। इस पूल के दूसरे मैच में मिजोरम की सैदान सेकेंडरी स्कूल ने त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल को 8-0 से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम की तरफ से हुनमाविया ने चार गोल दागे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZaCbNt

कोई टिप्पणी नहीं