ईद के मौके पर इन बाइक्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, सिर्फ कुछ दिनों का है मौका
नई दिल्ली: आज देश भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है और इस मौके का फायदा उठाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों भी पीछे नहीं हैं। दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है ऐसे में अपने नुकसान को कम करने के लिए बाइक निर्माता कपनियां भारी डिस्काउंट दे रहीं हैं जो फेस्टिव सीजन तक ही चलने वाला है। तो अगर आप भी बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप भी जान लीजिए कि कौन सी बाइक्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।
बजाज एवेंजर 160
बजाज एवेंजर एक क्रूजर बाइक है और अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इस फेस्टिव सीजन कंपनी इस बाइक पर 2000 रुपये का कैशबैक दे रही है। ध्यान रहे कि आपको ये कैशबैक सिर्फ Paytm से पेमेंट करने पर ही मिलेगा।
बजाज डिस्कवर 125
बजाज डिस्कवर खरीदने पर आपको 7000 रुपये का Paytm कैशबैक मिलेगा।
बजाज डॉमिनार 400
अगर आप बजाज डॉमिनार 400 खरीदने जा रहे हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 8500 रुपये का Paytm कैशबैक दिया जाएगा।
बजाज पल्सर 180
बजाज पल्सर 180 खरीदने पर आपको 2000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZYopK8
कोई टिप्पणी नहीं