इंतजार खत्म ! आज लॉन्च होगी 6 सीटर Maruti XL6, लॉन्चिंग से पहले जानें कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली: Maruti Suzuki की अर्टिगा बेस्ड 6 सीटर XL6 का इतंजार आज खत्म होने वाला है। दरअसल कंपनी आज अपनी ये कार लॉन्च करने वाली है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस प्रीमियम एमपीवी की शुरुआती कीमत 9.5 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-
लुक्स- एक्सएल6 ( Maruti Suzuki XL6 ) में ये कार देखने में अर्टिगा से कहीं ज्यादा प्रीमियम नजर आती है । खास तौर पर मारुति एक्सएल6 में नई हेडलैंप क्लस्टर में एलईडी डीआरएल व प्रोजेक्टर लाइट हो गयी है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है। ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। एक्सएल6 में रूफ रेल्स भी दिए गए हैं।
5 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई Hyundai Grand i10 Neos, 1 लीटर में चलेगी 26 किमी
इंटीरियर की बात करें तो इस कार में 3 लाइन में 6 सीटें मिलेंगी, प्रीमियम इंटीरियर इसके ब्लैक्ड आउट केबिन तथा दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीट देखने को मिलते है, जिसमें प्रीमियम ब्लैक अपहोल्स्ट्री का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इस प्रीमियम कार में नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर जैसे फीचर्स होंगे। टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स और क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी।
Renault Kwid को टक्कर देगी Maruti Espresso, टेस्टिंग के दौरान नजर आई
इंजन- मारुति एक्सएल6 में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। माना जा रहा है कि मारुति इसमें 1.5-लीटर वाले डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33KlQxy
कोई टिप्पणी नहीं